Sunday, October 18, 2026
Home Crime सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, क्रिप्टोकरेंसी का वीडियों किया लाइव

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, क्रिप्टोकरेंसी का वीडियों किया लाइव

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक लिया। इस पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापन दिखाए जाने लगे। यह अमेरिका की कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े थे। हैक किए गए चैनल पर एक ब्लैंक वीडियो प्रसारित किया गया।  

Advertisements

हैकर्स ने इस यूट्यूब चैनल को हैक करने के बाद सुप्रीम कोर्ट इंडिया की जगह Ripple लिख दिया है। सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर हैकर्स ने कैसे और कहां से हैक किया इसकी जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। कई जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here