
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे शिन्दे की पंजाब स्तरीय बैठक का आयोजन पंजाब प्रधान हरीश सिंगला की अध्यक्षता में समराला में संपन्न हुआ जिसमें होशियारपुर से शशि डोगरा, दीपक चौधरी गुरचरण सिंह, जालंधर स प्रधान रोहित जोशी, जिला मोगा से प्रधान मंगतराम मंगा, युवा सेना पंजाब प्रधान रमन बडेरा, अमृतसर से राजेंद्र कुमार व पंजाब के समस्त पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए इस अवसर पर कार्यकारी पंजाब प्रधान रणजीत राणा विचार विमर्श के बाद पंजाब प्रधान हरीश सिंगला द्वारा शशि डोगरा को एक बार फिर से होशियारपुर का जिले की कमाण्ड देते हुए जिला प्रधान पद पर नियुक्त किया गया इस अवसर पर पंजाब प्रधान हरीश सिंगला द्वारा स्पष्ट किया गया कि राजेंद्र कुमार वरिष्ठ जिला प्रधान पद पर बने रहेंगे।

अवसर पर शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया क्योंकि आमआदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब का अमन चैन भंग हो चुका है जगह-जगह गुंडागर्दी का घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही हैं पंजाब का युवा नशों के दलदल में धसता जा रहा हैं महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है पंजाब सरकार का खजाना खाली है जिससे पंजाब का विकास रुका हुआ है लोग आम आदमी पार्टी को वोट देकर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सरकार जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाने में असफल सिद्ध हुई हैं, इसलिए अब शिवसेना को सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए आगे आना पड़ेगा।












