Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh अरविन्द केजरीवाल का इस्तीफा देना त्याग और ईमानदारी का सबूत: हरचंद बरसट

अरविन्द केजरीवाल का इस्तीफा देना त्याग और ईमानदारी का सबूत: हरचंद बरसट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर ईमानदारी और त्याग का सबूत दिया है। श्री अरविन्द केजरीवाल के इस कदम ने यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से कोई मोह नहीं है, उन्हें केवल और केवल जनता की सेवा करना ही पसंद है। यह विचार आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की तरफ से व्यक्त किये गये। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह तभी मुख्यमंत्री बनेंगे, जब जनता उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनायेगी।

Advertisements

ऐसा करके जहां अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीति की शुरुआत की है, वहीं परिवारवाद की राजनीति को खत्म करते हुए पार्टी के एक जुझारू नेता को मुख्यमंत्री का पद देना यह साहिब करता है कि आप की तरफ से लोगों और समाज की भलाई के बारे में सोचने वाले नेताओं को सदा ही आगे रखा जाता है। उनके इस काम ने आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स में जोश भर दिया है। दिल्ली और देश की जनता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। स. बरसट ने कहा कि कोई भी नेता अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहता है, जबकि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा करके अपनी ईमानदारी का सबूत दिया है और यह बहुत ही साहसिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल भेजकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वे भूल गए कि आम आदमी पार्टी आंदोलनों से पैदा हुई पार्टी है, जो सदैव सत्य के मार्ग पर चलती आई है और अरविन्द केजरीवाल जी सदैव लोगों के कल्याण के लिए कार्य करते आए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में लोगों की तरफ से भाजपा के खिलाफ वोट डालकर अरविन्द केजरीवाल को भारी बहुमत से जिताया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here