Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur प्रधान सुमित गुप्ता राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित

प्रधान सुमित गुप्ता राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द ब्लड एसोसिएशन होशियारपुर के लिए बहुत गर्व की बात है कि एनजीओ के प्रधान सुमित गुप्ता को प्रभु श्री राम की नगरी श्री अयोध्या धाम में राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया और वहां पर उन्होंने अपना खून दान भी किया। इस मौके प्रधान सुमित ने कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्री राम जी की पावन नगरी में उन्हें खूनदान करने का मौका मिला। उन्होंनें राम कृष्ण सेवा फाऊंडेशन,अयोध्या का और अध्यक्ष आकाश गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों से रक्तवीरों को अयोध्या धाम में एक ही छत नीचे रक्तदान करने का मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि 2 दिवस के इस कार्यक्रम में 125 से ज्यादा रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया। उन्होंने एनजीओ इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में शामिल करने के धन्यवाद किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here