Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur नेत्रदान मुहिम से जुड़कर पुण्य के भागी बनें: संजीव अरोड़ा

नेत्रदान मुहिम से जुड़कर पुण्य के भागी बनें: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक प्रधान एवं प्रमुख सजाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में संकारा आई अस्पताल लुधियाना में हुई। बैठक की अध्यक्षता डा. मनोज गुप्ता सी.एम.ओ. संकारा आई अस्पताल लुधियाना ने की। बैठक के दौरान विभिन्न संस्थाओं जिनमें आसरा फाउंडेशन वरेटा व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया व अपने स्तर पर नेत्रदान सम्बंधी किये गये कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर डा. मनोज गुप्ता ने सोसायटी द्वारा किये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने अपने जिले में जाकर ज्यादा से ज्यादा नेत्रदान के संबंध में लोगों को जागरुक करें, क्योंकि कॉर्नियां ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोग बहुत ज्यादा हैं।

Advertisements

इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ो ताकि लोग मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए प्रण पत्र भरें। इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा व चेयरमैन जे.बी.वहल ने उपस्थित पदाधिकारियों से अपील की कि रोटरी आई बैंक के प्रयासों से जो ड्राईविंग लाईसेंस अप्लाई करते समय फार्म में जो आर्गन डोनेशन का कॉलम जोड़ा गया है उसके संबंध में कॉलेजों में जा कर बच्चों को जागरुक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस मुहिम का हिस्सा बन सकें व उस कॉलम में ’’हां’’ भर कर अपनी सहमती दें और अरोड़ा ने कहा कि अपने अपने जिले में जाकर परिवहन विभाग से लिस्ट प्राप्त कर जिन लोगों ने अपनी सहमती ’’हां’’ में भरी है उन्हें सम्मानित करें व जिल लोगों ने ’’ना’’ भरी है उन्हें जागरुक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ कर पुण्य के भागी बनें। इस अवसर पर मदन लाल महाजन, जसवीर सिंह, डा. रुचि सिंह, डा. मोनिका सिंह, डा. दीपिका यादव, डा. रमिन्द्र कौर, डा. मनमीत सिंह, डा. जय श्री, डा. जसलीन सिंह, सोसायटियों की ओर से डा. ज्ञान चन्द आज़ाद, अजय सिंह, अवतार सिंह, गुलाब सिंह व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here