Thursday, October 22, 2026
Home Latest अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 50 घायल

अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 50 घायल

अमरावती (द स्टैलर न्यूज़)। अमरावती जिले के परतवाड़ा धरणी मार्ग पर बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत, जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं।

Advertisements

बताया जा रहा है कि मेलघाट में घुमावदार सड़क होने की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में गिर गई। वहीं, इस हादसे के बाद किसी तरह से कुछ यात्री बाहर निकले और बाकी के यात्रियों को भी बाहर निकाला। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here