Thursday, October 22, 2026
Home Latest अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस डंपर...

अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस डंपर से टकराई, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। अयोध्या से रामलला के दर्शन कर बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस एक डंपर से जा टकरा गई। इस हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों में से कुछ को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराचवर के पास चैनल नंबर-319 के पास यह हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि बस चालक ने पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। बस में बैठे लोगों का कहना हैं कि बस चालक को झपकी आ गई थी और उसने सड़क किनारे खड़े डंपर में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here