Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के बाहर सफेदे का पेड़ टूटकर गिरने से...

मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के बाहर सफेदे का पेड़ टूटकर गिरने से गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के बाहर एक सफेदे का पेड़ टूटकर गाड़ियों पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।  इस हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में पुलिस विभाग की एक सरकारी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisements

जानकारी देते हुए एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि इस घटना के बारे में संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में वाहनों को कितना नुकसान हुआ इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here