Saturday, October 24, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने...

प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आज बधाई दी। अभिनेता की प्रशंसा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि मिथुन दा एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं और उन्‍हें अपने बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के संदेश पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी एक पोस्‍ट में लिखा:

“मुझे प्रसन्‍नता है कि मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here