Wednesday, October 21, 2026
Home International नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 200 की मौत, कई लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 200 की मौत, कई लापता

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नेपाल में कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या करीब 200 हो गई, जबकि करीब 30 लोग अभी भी लापता होने की खबर है।

Advertisements

इसको लेकर नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश, बाढ़, भूस्खलन और जलप्लावन में करीब 192 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि सरकार ने खोज, बचाव और राहत कार्यों को उच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here