Tuesday, October 27, 2026
Home Education तीन दिवसीय 35वें प्रांतीय खेल समारोह में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का...

तीन दिवसीय 35वें प्रांतीय खेल समारोह में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विद्या भारती पंजाब की तरफ से सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर में तीन दिवसीय प्रांतीय खेल कूद समारोह का किया गया आयोजन। इस दौरान छात्रों ने खेल मुकाबलों में प्रतिभाग करते हुए पुरस्कार अर्जित किए।

Advertisements

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र कुमार (संगठन मंत्री, सर्वहितकारी शिक्षा समिति, पंजाब), जितेंद्र गर्ग (विभाग सचिव, होशियारपुर विभाग), शिवम गुप्ता (पंजाब प्रांत शिक्षा दान व प्रचार प्रसार प्रमुख) तथा देवेंद्र कुमार (होशियारपुर विभाग संस्कार केंद्र प्रमुख) विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य अरुण पुंज व विद्यालय प्रधान भारत गंडौत्रा ने अतिथियों को श्रीफल प्रदान करके उनका स्वागत किया। सभी अतिथियों ने छात्रों को खेल मुकाबलों में प्रतिभाग करते हुए प्रोत्साहित किया। सभी छात्रों में बड़े हर्षोल्लास एवं साहस से विभिन्न खेल मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्रों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, बाधा दौड़ एवं लंबी दौड़ों के विभिन्न मुकाबलों में प्रतिभाग करते हुए पुरस्कार अर्जित किए। मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं मैडल पहनाकर उनके साहस को बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here