Wednesday, October 21, 2026
Home Latest जिला टी.बी अधिकारी डा. शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर...

जिला टी.बी अधिकारी डा. शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से टीबी जागरूकता कैंप का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के दिशा-निर्देशानुसार जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डा. शक्ति शर्मा द्वारा सरकारी आई.टी.आई कच्चा टोबा होशियारपुर में एक टी.बी. जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डा. शक्ति शर्मा ने टीबी रोग के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप के दौरान बोलते हुए डा. शक्ति शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो, भूख कम लग रही हो, वजन कम हो रहा हो, बुखार आ रहा हो या बलगम में खून आ रहा हो तो उसे  निकटतम स्वास्थ्य संस्थान जाकर डाक्टर द्वारा बताए अनुसार अपने बलगम की जांच या अन्य परीक्षण करवाना चाहिए। ये परीक्षण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क किये जाते हैं।

Advertisements

अगर किसी को टीबी की बीमारी हो जाती है तो सारा इलाज मुफ्त किया जाएगा। डा. शक्ति शर्मा ने कहा कि टी.बी. के मरीज को दवा के साथ-साथ हर माह उसके खाते में 500/- रुपये खुराक के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक संक्रामक बीमारी है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इसलिए हम सभी को समय पर इसकी जांच और इलाज कराना चाहिए। इस अवसर पर एसटीएस कुलदीप सिंह, हरिवंश मेहता एवं आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here