Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के साथ सटे गुगलडारा इलाके में घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच गोलीबारी होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इलाके में तीन से चार आतंकी होने की आशंका है।

Advertisements

सेना ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि सैनिकों ने गुगलधार में संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी हुई।

ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसका नेतृत्व जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम कर रही है। फिलहाल आतंकियों की तालाश के लिए इलाके की घेराबंदी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here