
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के कराची में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गतरात्रि विस्फोट होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस धमाके में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि करीब 17 से लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

यह विस्फोट सिंध प्रांत में एक बिजली परियोजना पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। इस घटना के बाद आतंकी समूह बलूचिस्तान नेशनल आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लैंगर ने संदेह जताया कि विस्फोट के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।












