
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। डीएवी पब्लिक स्कूल दरकोटी के अभिमन्यु ने हिमाचल संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

अभिमन्यु का चयन अब राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य एम एस डोगरा ने अभिमन्यु चौहान को बधाई दी। साथ ही पाठशाला के सभी बच्चों उनके अभिभावकों, अध्यापकों को बधाई दी और भविष्य में इसी तरह की उपलब्धि हासिल करने के लिए आशा जताई है।












