Saturday, October 17, 2026
Home Latest डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने रामलीला नाटक मंच को प्रदान की 21 हजार की...

डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने रामलीला नाटक मंच को प्रदान की 21 हजार की धनराशि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा।  रामलीला नाटक मंच हमीरपुर द्वारा कई वर्षों  से रामलीला का मंचन हमीरपुर शहर के अंदर किया जा रहा है।  इस में रात्रि डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा भी पहुंचे। इस दौरान रामलीला नाटक मंच हमीरपुर के अध्यक्ष  विजय हांडा ने उनको व साथ आए अतिथियों  को टोपी व शाल से सम्मानित किया ।

Advertisements

इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि रामलीला मंचन हमारे सनातन धर्म  की धरोहर हैं और हजारों वर्षों से पूरे भारतवर्ष में बड़े ही उत्साह के साथ हर वर्ष इनका आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया जाता है। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि भाग दौड़ वाली आज के समय की इस जिंदगी में हमारे बच्चे ज्यादातर स्मार्टफोन और कार्टून देखने में व्यस्त रहते हैं, उनके लिए अपने सनातन धर्म को जानने का रामलीला बहुत ही अच्छा मंच है।

इस अवसर पर उन्होंने रामलीला नाटक मंच को अपनी तरफ से 21हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।  इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, पार्षद राजकुमार,पार्षद डॉक्टर हर्ष कालिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here