Saturday, October 31, 2026
Home Latest कुल्लू के शीतला माता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के...

कुल्लू के शीतला माता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के छत्र और आंखें चुराकर हुए फरार

कुल्लू (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू के शीतला माता मंदिर में बीती रात चोरों द्वारा सोने के आभूषणों चोरी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि यह घटना शरद नवरात्रों के दौरान हुई है। जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Advertisements

बता दे कि चोर माता की मूर्ति के ऊपर लगे सोने के छत्र और आंखें चुराकर लेकर फरार हो गया हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बताया कि शीतला माता मंदिर में 2 बार पहले भी चोरी हो चुकी है, लेकिन चोरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here