
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग पंजाब सरकार की ओर से “खेडां वतन पंजाब दियां” सीजन 3 के अंतर्गत राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन 2024-25 के लिए विभिन्न जिलों में किया जा रहा है। खेलों के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले के खिलाड़ी बताए गए शेड्यूल के अनुसार सुबह 10:00 बजे रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो के लिए ट्रायल 10 अक्टूबर, मल्टीपरपज़ आउटडोर स्टेडियम, होशियारपुर में अजय कुमार, 9592098054 की ओर से, फेंसिंग के लिए 10 अक्टूबर को रेखा रानी 9781440572 की ओर से, घुड़सवारी के लिए 10 अक्टूबर संजु शर्मा की ओर से 9417330048, रग्बी के लिए 16 अक्टूबर को अमनदीप कौर, 8827803727 की ओर से, साइक्लिंग के लिए 16 अक्टूबर को हरजंग सिंह, 9464855550 की ओर से, बेसबॉल के लिए 16 अक्टूबर को नितीश ठाकुर, 8360589738 की ओर से, जिम्नास्टिक्स के लिए 16 अक्टूबर को राम प्रकाश, 9780379918 की ओर से, आर्चरी के लिए 16 अक्टूबर को योगी, 6284289322 की ओर से, रोलर स्केटिंग के लिए 16 अक्टूबर को बलवीर सिंह, 9478888777 की ओर से, रोइंग के लिए 16 अक्टूबर को बलवीर सिंह, 9478888777 की ओर से लिए जाएंगे।
इसके अलावा कैकिंग, कनोइंग और वुशू के लिए ट्रायल 16 अक्टूबर को गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, नैनोवाल वैद, टांडा रोड, होशियारपुर में परविंदर सिंह, तकनीकी निदेशक की ओर से लिए जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे समय पर उपस्थित हों और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।












