Friday, October 23, 2026
Home Latest नोएल टाटा बनें ‘टाटा ट्रस्ट’ के नए चेयरमैन

नोएल टाटा बनें ‘टाटा ट्रस्ट’ के नए चेयरमैन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन चुना गया है। वे 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे। टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना।

Advertisements

67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है। वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here