Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए सोसायटी भविष्य में भी कैंप...

लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए सोसायटी भविष्य में भी कैंप का आयोजन करेगी: कुलदीप धामी

होशियारपुर  (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी कीर्ति नगर ने अध्यक्ष कुलदीप धामी के नेतृत्व में लिवासा अस्पताल के सहयोग से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस मौके पर लिवासा अस्पताल से आए डा. श्वेता और डा. रितिका के अलावा अन्य डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और जरुरतमंदों को मुफ्त दवाइयां दीं। इस दौरान ईसीजी, बीपी व शूगर आदि के टैस्ट भी किए गए। कैंप का उद्घाटन फोकल प्वाइंट, फगवाड़ा रोड के प्रधान हरविंदर सिंह सैनी व महासचिव हरभगत तुली ने किया। इस अवसर पर श्री सैनी व तुली ने सोसायटी के प्रयास की सराहना की और कहा कि समाज में ऐसी संस्थाओं की बहुत जरुरत है जो लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए। इस मौके पर अस्पताल के सहायक प्रबंधक विकास ठाकुर ने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की दी जानकारी और बताया कि सीनियर सिटीजन के कार्ड बनाए जाते हैं, जिस पर करीब 10 हजार रुपये तक का इलाज मुफ्त प्रदान किया जाता है। 

Advertisements

इस अवसर पर कुलदीप धामी ने लिवासा प्रबंधकों का कैंप के आयोजन में अतूल्नीय सहयोग के लिए  धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसायटी का उद्देश्य ही समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि सोसायटी हर वर्ष कैंप लगाती है ताकि मोहल्ले व आसपास के इलाकों के जरुरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके। उन्होंने मेहमानों और डाक्टरों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए सोसायटी की समूह टीम का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने कैंप को व्यवस्थित करने एवं अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने में मदद की। इस मौके पर कांग्रेस की महासचिव संतोष चौधरी, कंचन शर्मा, मुनीष पाल, आशीष मौर्य, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, राम निवास, जतिंदर कुमार, कुलविंदर सिंह, गुरविंदर सैनी, शाम गुप्ता, सुशील पंडित, लवलेश कुमार, नितिश कुमार, जौरा सिंह, जसप्रीत सिंह, उदय सिंह, उमेश गुप्ता, बलविंदर कुमार, मनोज शर्मा, ओंकार, राम यशपाल, तूफान सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, निर्मल सिंह, राम भजन, किशोर कुमार, कमलजीत सिंह, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, रणजीत सिंह, मुकेश कुमार सहित सोसायटी के तमाम सदस्य एवं मोहल्ला निवासी मौजूद थे। कैंप का करीब 200 से अधिक लोगों ने लाभ लिया और इसके आयोजन के लिए सोसायटी एवं लिवासा का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here