Saturday, October 10, 2026
Home Crime गांव रिहाणा कलां में पिता-पुत्र ने की रिश्ते में भाई व चाचा...

गांव रिहाणा कलां में पिता-पुत्र ने की रिश्ते में भाई व चाचा लगते हरभजन की हत्या, एक गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित गांव रिहाणा कलां में रंजिश के चलते रिश्ते में भाई लगते एक व्यक्ति को उसके भाई व भतीजे ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान हरभजन सिंह उर्फ बग्गा के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गत रात्रि मामूली बात को लेकर शुरु हुई तकरार खूनी खेल में बदल गई।

Advertisements

जिसमें पिता तथा पुत्र ने मिलकर रिश्त में भाई-चाचा लगते हरभजन सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में बग्गा को अस्पताल ले जाया जाने लगा तो उसे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार इस झगड़े में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। घायल की पहचान बिल्ला के रुप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here