Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur चौधरी बलबीर पब्लिक स्कूल में करवाई गई वाद-विवाद प्रतियोगिता

चौधरी बलबीर पब्लिक स्कूल में करवाई गई वाद-विवाद प्रतियोगिता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका विषय वीडियो गेम्स के लाभ-हानियाँ था। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में नौंवी और दसवीं के छात्रो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के अध्यापक मंजू वर्मा, संदीप कौर, निरूपमा मेहता और भुपिंदर पाल कौर की देख-रेख में किया गया। स्कूल के प्रिं. आसापुर सिंह बेदी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उदेश्य छात्रों में तार्किक सोच, विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता और आत्मविशवास का विकास करना है। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में जो तक बच्चों दवारा रखे गए वो काफी सराहनीय थे।

Advertisements

दसवीं ‘सी’ के छात्र ध्वनित और अर्चित ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान नौंवी ‘सी’ की रहमत कौर और नौवीं ‘वी’ की सुहाना मेहरा ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान नौवीं ‘डी’ की दिया और दसवीं ‘सी’ के विजेन्द्र ने प्राप्त किया। ध्वनित और अर्चित की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया। डी.ए.वी कालेज मैनजिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार तथा रिटायर्ड प्रिं. डी. एल. आनंद ने विजेता छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ भेजी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here