Wednesday, October 21, 2026
Home Latest जहरीली शराब पीने से 28 की मौत

जहरीली शराब पीने से 28 की मौत

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के छपरा और सीवान में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट के अनुसार सीवान में सबसे अधिक 28 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई है। वहीं छपरा में सात मौतों की पुष्टि की गई है। बीते तीन से चार दिनों के बीच हुई इस घटना के बाद अब प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Advertisements

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच करने के सख्त निर्देश जारी किए है। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘सत्ता संरक्षण में जहरीली शराब के कारण 27 लोगों की हत्या कर दी गयी है। दर्जनों की आंखों की रोशनी चली गयी। बिहार में कथित शराबबंदी है लेकिन सत्ताधारी नेताओं, पुलिस और माफिया के गठजोड़ के कारण हर चौक-चौराहों पर शराब उपलब्ध है।’ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here