
जयपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से हमला किया गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। बीते गुरुवार देर रात हुई जब RSS के कुछ कार्यकर्ता शरद पूर्णिमा के मौके पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांट रहे थे। शरद पूर्णिमा के मौके पर ही ये कार्यक्रम रखा भी गया था।

इसी दौरान कुछ लोगों ने RSS कार्यकर्ताओं पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में RSS के करीब 8 कार्यकर्ता घायल हो गए। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि सभी घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












