Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir शोपियां में बिहार के युवक की मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

शोपियां में बिहार के युवक की मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वंदना मल्होरा इलाके में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने लाश को देखा और उसे निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि शरीर पर गोली के निशान हैं।

Advertisements

मृतक की पहचान अशोक चौहान, बिहार के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here