Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवाचौथ धूमधाम के साथ मनाया गया, पति भी...

सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवाचौथ धूमधाम के साथ मनाया गया, पति भी दिखे उत्साहित

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),अनिल भारद्वाज। करवाचौथ के व्रत को लेकर जिला राजौरी व पूंछ के बाजार में रविवार को काफी चहल पहल देखने को मिली। अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने सज-धज कर व्रत रखा। वहीं युवतियां भी व्रत रखने में पीछे नहीं रहीं। वह भी सजधज कर अपने होने वाले पति के लिए व्रत रखा। वहीं दूसरी तरफ कई पतियों ने भी अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और व्रत रखा।

Advertisements

रविवार को करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं काफी उत्साहित थीं। महिलाओं ने सजने संवरने में कोई भी पीछे नहीं रहा। मेहंदी लगवाने से लेकर खरीदारी करने तक के लिए महिलाओं में काफी होड़ देखने को मिली। वहीं शाम ढलते ही महिलाओं ने पूजा करने की तैयारी शुरू कर दी थी। और महिलाएं समूहिक तौर पर पूजा की थालियां लेकर इक्कठी हुई।
और बेसब्री से चांद का इंतजार करने लगी ।

गौरतलब है कि करवाचौथ के व्रत का हर सुहागन महिला को बेसब्री से इंतजार रहता है। करवाचौथ का महत्व चांद से जुड़ा है। चांद के दीदार के बाद ही सुहागन महिलाएं पति का आर्शीवाद लेकर व्रत तोड़ती हैं और प्रसाद ग्रहण करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here