Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal दो गुटों में खूनी झड़प, 1 युवक की मौ-त, 1 घायल

दो गुटों में खूनी झड़प, 1 युवक की मौ-त, 1 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर सदवां में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान सिर पर चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबक सदवां के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और इस दौरान एक गुट ने डंडों से दो युवकों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।  

Advertisements

युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बलजिंदर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ममूह गुरचाल की इलाज दौरान मौत हो गई। घायल युवक सुनील निवासी गुरचाल तहसील नूरपुर को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायल सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने विशाल, प्रदीप और अर्शदीप को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here