
पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला पटियाला में जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा के दिशा-निर्देश और डिप्टी डीईओ रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक खेल डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि हैंडबॉल अंडर 17 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता पोलो ग्राउंड पटियाला में करवाई जा रही है। अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में फाइनल मुकाबला पटियाला और पीआईएस मोहाली के बीच खेला गया जिसमें पटियाला जिले ने जीत हासिल की। पीआईएस मोहाली को दूसरा और जालंधर जिले को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 लड़कियों के फाइनल हैंडबॉल मुकाबले में होशियारपुर ने पहला, पीआईएस मोहाली ने दूसरा और पटियाला जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह गग्गी ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर टूर्नामेंट प्रभारी जगतार सिंह टिवाणा, जसपाल सिंह प्रिंसिपल सससस मंडोर स्टेट अवार्डी, जिला टूर्नामेंट कमेटी सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अमनिंदर सिंह बाबा, बलविंदर सिंह जस्सल, रविंदर कुमार, गुरदीप चंद, अमनदीप कौर, जतिंदर कुमार, कमलजीत कौर, विजय कुमार, रुपिंदर कौर, जाहिदा कुरेशी, सतीश कुमार, लतीफ मुहम्मद, अमनदीप सिंह, इंदरजीत सिंह कोच, जगतार सिंह टिवाना, मक्खन सिंह, हरमनदीप सिंह ढिल्लो, कृष्ण कुमार, ऑब्जर्वर ड्यूटी इंदुबाला, परमजीत कौर, इकबाल सिंह, दविंदर पाल सिंह जतिंदर सिंह, गुरप्यार सिंह बलकार सिंह, राकेश कुमार, परमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह टिवाना, जसविंदर सिंह छपार स्टेट अवार्डी, तरसेम सिंह, कमलदीप सिंह घनौर, हरजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह चानी, गुरप्रीत सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रेस प्रभारी जसविंदर सिंह मौजूद थे।











