Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur पिछले तीन माह में 13 कोर्निया ब्लाईंडनैस पीड़ितों को प्रदान की रोशनी:...

पिछले तीन माह में 13 कोर्निया ब्लाईंडनैस पीड़ितों को प्रदान की रोशनी: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की विशेष बैठक प्रधान एंव प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर चेयरमैन जे.बी.बहल व अन्य पदाधिकारियों ने गत तीन माह में सोसायटी द्वारा किये कार्यों की समीक्षा की और आने वाले समय की गतिविधियां तय की। इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले तीन माह में सोसायटी की ओर से 13 कोर्नियल ब्लाईंडनैस पीड़ितों के मुफ्त आप्रेशन करवाकर उन्हें रोशनी प्रदान की। इसी के साथ अब तक की कुल संख्या 4120 लोगों को रोशनी प्रदान की गई तथा 24 शरीर मरणोपरांत विभिन्न मैडिकल कॉलेजों को अनुसंधान के लिये भेजे गये तथा 210 लोगों द्वारा अब तक मरणोपरांत शरीर दान करने हेतुु रजिस्ट्रेशन करवाई जा चुकी है। श्री अरोड़ा ने कहा कि अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो कोर्निया ब्लाईंडनैस से पीड़ित हैं और रोशनी की इन्तज़ार में है ताकि वह भी इस सुन्दर संसार को देख सके और अपनी ज़िन्दगी को आत्मनिर्भर बना सके।

Advertisements

श्री अरोड़ा ने लोगों से अपील की कि वह नेत्रदान प्रण पत्र भरने के लिये आगे आयें ताकि इस बिमारी से पीड़ित लोगों के आप्रेशन करवाये जा सकें और जिन परिवारों में किसी के परिजन की मृत्यु होती है वह इन मरीज़ों की हालत को देखते हुये नेत्रदान करें ताकि वह भी इस संसार का आनन्द मान सके। इस अवसर पर चेयरमैन जे.बी.बहल ने कहा कि जल्द ही सोसायटी की ओर से एक समारोह आयोजित किया जायेगा तथा इसमें उन लोगों को बुलाया जायेगा जिन्हें आंखे डाली गई हैं ताकि वह आंख लगने के उपरांत अपने अनुभव लोगों से सांझा कर सके। इससे लोग यह जान जायेंगे कि आंखों की हमारे जीवन में क्या महत्ता है और इसकी संभाल कैसे करनी है। इस अवसर पर प्रिं.डी.के.शर्मा, मदन लाल महाजन, प्रो. दलजीत सिंह, वीना चोपड़ा, अविनाश सूद, कुलदीप राय गुप्ता, जसवीर कंवर, अमित नागपाल व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here