Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही हैं विभिन्न...

‘स्वच्छता की लहर’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां: नगर निगम कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम कमिश्नर डा. अमनदीप कौर ने बताया कि पीएमआईडीसी चंडीगढ़ की ओर से पंजाब की सभी शहरी स्थानीय निकायों में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान चलाया गया है। इस अभियान को तैयार किए गए शेड्यूल के अनुसार चलाया जा रहा है। कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को नगर निगम के सेनिटेशन विभाग द्वारा सेनिटेशन वर्करों के साथ मिलकर दशहरा ग्राउंड (भंगी चौक) की सफाई की गई और पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया गया। इसके बाद 28 अक्टूबर  को नगर निगम ने शहर के मुख्य धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें बड़े हनुमान मंदिर, केशो मंदिर, गुरुद्वारा मिट्ठा तिवाणा, रोशन ग्राउंड, गुरुद्वारा कलगीधर और सीता राम पार्क जैसे धार्मिक स्थलों की सफाई और सौंदर्यीकरण किया गया।

Advertisements

आज 29 अक्टूबर को अभियान के तहत शहर के प्रमुख कॉलेजों जैसे डीएवी कॉलेज, एसडी कॉलेज और सरकारी कॉलेज में सफाई की गई। इसके साथ ही सिविल अस्पताल और लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया और आस-पास के लोगों से अपील की गई कि वे कचरे को केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। नगर निगम कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा यह अभियान 24 अक्टूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई गतिविधियों का शेड्यूल तैयार किया गया है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। साथ ही, नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here