Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश दिवस को समर्पित सुंदर सुलेख...

शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश दिवस को समर्पित सुंदर सुलेख मुकाबला करवाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। धन धन शहीद बाबा दीप सिंह जी की पवित्र याद में स्थापित गुरूद्वारा शहीद सिंघा, शहीद बाबा दीप सिंह जी मार्ग, देशमेश नगर, होशियारपुर में संत बाबा रणजीत सिंह, बीबी संदीप कौर जी की देखरेख में स्कूली बच्चों का सुन्दर सुलेख मुकाबला करवाया गया। जिसमें 300 के करीब बच्चों ने भाग लिया। बड़ें बच्चों को पिता का प्रस्ताव दिया गया। चौथी कक्षा तक के छोटे बच्चों को वर्णमाला के पैंतीस अक्षरों उड़ा, आड़ा, ईड़ी, ससा, हाहा लिखने के लिए दिया गया। पहले, दूसरे, तीसरे नम्बर पर आने वाले बच्चों को नगद ईनाम दिया गया।

Advertisements

कुछ ईनाम हौंसल अफज़ाई के लिए भी दिये गये। सब से पहले बच्चों को संत बाबा रणजीत सिंह जी की ओर से चौपई साहिब जी के जाप करवाये गये तथा उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिये सुन्दर बोलना तथा सुन्दर लिखना आना चाहिए। इसलिए गुरूद्वारा साहिब की ओर से बच्चों को हौंसला अफज़ाई दी जाती है। सुन्दर सुलेख की जजमैंट बीबी नरिन्दर कौर, बीबी अमनदीप कौर, मैडम तलविन्दर कौर, मैडम निर्मलजीत कौर, मैडम गुरप्रीत कौर आदि मैडमों ने की।

पहला ग्रुप

पहला ईनाम जैसमीन कौर सपुत्री श्री डिम्पल संधू (एम.डी.गर्ल्ज़ सीनियर सैकंडरी स्कूल)

दूसरा ईनाम गुरनूर कौर सपुत्री स.गुरप्रीत सिंह (श्री गुरू हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल)

तीसरा ईनाम सेज़ल रानी सपुत्री श्री विक्की जी (मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल)

दूसरा ग्रुप

पहला ईनाम ,खुशी ठाकुर सपुत्री श्री मोहित ठाकुर (शिशु शिक्षा स्कूल)

दूसरा ईनाम गुरप्रीत  श्री पवन कुमार (नवीन माडल  स्कूल)

तीसरा ईनाम अवलीन कौर पुत्री सुखरमनदीप सिंह  ( श्री गुरू हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here