
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर की अध्यक्षता में रैड रिबन क्लब तथा एन.एस.एस. इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग के साथ ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ मनाया गया। इस दिवस के मौके पर सैमीनार, भाषण करवाने, पोस्टर बनाने, शपथ ग्रहण समागम करवाये गये, जिनको करवाने का मकसद राष्ट्रीय एकता सम्बन्धी विद्यार्थियों को जानकारी देना था।

रैड रिबन क्लब तथा एन.एस.एस इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने इस समय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर मनाये जाने वाले ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ पर उनके जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें सबको सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की तरह ही समाज तथा देश के प्रति बनते फर्ज़ को ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने आज के समय में देश में बने माहौल पर चिंता प्रगट करते हुये सभी को जात-पात, ऊँच-नीच, धर्म से ऊपर उठकर एक अच्छा इन्सान बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. विजय कुमार ने समाज में फैले हुये हर एक अंतर को मिटाने की तथा एकता के साथ इक्ट्ठे रहने की शपथ भी दिलाई। विद्यार्थियों की ओर से पोस्टर बनाये गये। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम द्वारा राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। इसमें खुशबू ने पहला, मुस्कान ने दूसरा तथा जैसमीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किय। विजयी विद्यार्थियों को मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रो. रणजीत कुमार, प्रो. कुलविंदर कौर, निर्मल सिंह तथा हिम्मत कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।












