Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur युवा वाहिनी ने खंडित मूर्तियां एवं फोटो आदि एकत्रित करने का चलाया...

युवा वाहिनी ने खंडित मूर्तियां एवं फोटो आदि एकत्रित करने का चलाया अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी समिति होशियारपुर की तरफ से खंडित मूर्तियों एवं क्षतिग्रस्त फोटो एवं कैलेंडरों को इकट्ठा करके उन्हें अग्निभेंट या जलसमाधि दिए जाने की मुहिम का शुभारंभ किया गया है। जिसके चलते अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा की अगुवाई में युवा वाहिनी के सदस्यों ने शहर की अलग-अलग जगहों से एवं पेड़ों से नीचे रखी गईं खंडित मूर्तियों, फोटो एवं कैलेंडर आदि को इकट्ठा किया।

Advertisements

इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि अकसर हम खंडित मूर्तियों को मंदिरों के बाहर या किसी पेड़ आदि के नीचे देखते हैं, जिससे उनका अनादर होता है तथा इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए समिति सदस्यों ने एकमत से फैसला लेते हुए इन्हें एकत्रित करके विधिपूर्वक इनका समाधान करने का अभियान चलाया है।

श्री शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह इस प्रकार फोटो एवं खंडित मूर्ति आदि को मंदिर के बाहर या पेड़ों के नीचे रखने की बजाए समिति से संपर्क करके उन्हें सौंप सकते हैं ताकि उनका विधिपूर्वक विसर्जन या उन्हें हवन आदि का आयोजन करके अग्निभेंट किया जा सके। इस मौके पर विकास शर्मा, समीर पंडित, लाडी दीवाना, अमित कुमार गुप्ता, बलजीत जीतू, दिनकर कपिला, संजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अभियान में भाग लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here