Monday, October 12, 2026
Home Latest कर्नाटका में बस ड्राइवर को बस चलाते समय आया हार्ट अटैक, बस...

कर्नाटका में बस ड्राइवर को बस चलाते समय आया हार्ट अटैक, बस से खोया नियंत्रण, बाल-बाल बचे यात्री

कर्नाटका (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटका के बेंगलुरु में बस ड्राइवर को बस चलाते हुए अचानक हार्ट अटैक आने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि बीएमटीसी बस का 40 साल का बस ड्राइवर किरण अपनी नियमित ड्यूटी पर था और 6 नवंबर को सुबह 11 बजे, वह नेलमंगला से दसनपुरा के रूट पर बस चला रहा था और तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक के कारण ड्राइवर का नियंत्रण बस से छूट गया, और बस दूसरी बीएमटीसी बस से टकरा गई। इस घटना की पूरी वीडियो बस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक जब किरण को हार्ट अटैक आया और उनका नियंत्रण बस से छूट गया, तो बस में मौजूद कंडक्टर ओबलेश कुमार ने तुरंत अपनी सूझबूझ से बस को समय रहते काबू में किया और उसे रोक दिया। इसके बाद कंडक्टर ने सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बस से बाहर निकाला और ड्राइवर किरण को नजदीकी अस्पताल दाखिल करवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here