Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh डॉ. प्रशांत गौतम अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष एवं मनमीत सोहल प्रदेश मंत्री...

डॉ. प्रशांत गौतम अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष एवं मनमीत सोहल प्रदेश मंत्री के रूप में पुन: निर्वाचित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। डॉ. प्रशांत गौतम (चंडीगढ़) और मनमीत सोहल (लुधियाना) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2024-25 हेतु पुन: निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप प्रांत कार्यालय (जालंधर) से की गई। अभाविप के प्रांत कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी डा. राजन भंडारी द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। आगामी दिनांक 13 – 15 नवंबर 2024 को लुधियाना में आयोजित अभाविप पंजाब प्रदेश के 56 वें प्रांतीय अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Advertisements

डॉ. प्रशांत गौतम मूलतः चंडीगढ़ से हैं। आपकी शिक्षा पर्यटन विषय में PhD तक हुई है। वर्तमान में आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट के सदस्य है। आपके 100 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं एवं पर्यटन विषय में आपकी 15 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। आप 1998 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क में हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में आप अब तक चंडीगढ़ ज़िला प्रमुख से लेकर पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वर्तमान में आप अभाविप पंजाब प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं। आगामी सत्र 2024-25 हेतु प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर पुन: निर्वाचित हुए हैं। आपका निवास चंडीगढ़ है।

श्री मनमीत सोहल मूलतः जालंधर से हैं। आपकी शिक्षा DAV कॉलेज जालंधर से BSc, फार्मेसी में डिप्लोमा एवं BEd तक हुई है। आप 2017 से परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2020 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में आपने जालंधर महानगर मंत्री, प्रदेश सह मंत्री, ज़िला संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। विद्यार्थी परिषद द्वारा पंजाब में चलाया जा रहे नशा विरोधी अभियान एवं कोरोना काल में लोगों की सहायता हेतु आप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में आप लुधियाना विभाग संगठन मंत्री हैं। आगामी सत्र 2024 – 25 हेतु आप प्रदेश मंत्री के दायित्व पर पुन: निर्वाचित हुए हैं। आपका केंद्र लुधियाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here