Tuesday, October 13, 2026
Home National महापर्व छठ का अनुष्ठान नागरिकों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर...

महापर्व छठ का अनुष्ठान नागरिकों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के पावन पर्व, सुबह के अर्घ्य के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान देशवासियों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है।

Advertisements

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति और संस्कृति की जो झलक देखने को मिली है, वो देशवासियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है। सुबह के अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here