Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन ’’त्रिगर्त’’ की गई रिलीज़

सरकारी कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन ’’त्रिगर्त’’ की गई रिलीज़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर की वार्षिक मैगज़ीन ’’त्रिगर्त’’ को कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी तथा वाईस प्रिंसीपल प्रो. विजय कुमार ने रिलीज़ किया। इसकी मुख्य संपादक प्रो. नवदीप कौर हैं। इस में कॉलेज के विद्यार्थियों की रचनायें शामिल हैं। जिनकी भावनायें दूसरे विद्यार्थियों तक पहुंचती हैं तथा उनको सच-झूठ, पाप-पुण्य, गुण-अवगुण का अहसास करवाकर एक अच्छा इन्सान बनने तथा समाज तथा देश के प्रति बनते फजऱ् को ईमानदारी के साथ निभाने के लिये प्रेरित करती हैं।

Advertisements

इसके इलावा देश-विदेश की जानकारी भी किसी न किसी रूप में इसमें मिल जाती है जो कि युवा वर्ग के भविष्य में काम आती है। इस अवसर प्रिंसीपल अनीता सागर जी के इलावा कॉलेज कौंसल के मैंबर प्रो. विजय कुमार, प्रो. नवदीप कौर, प्रो. हरजिन्दर सिंह, प्रो. हरजिंदर पाल तथा प्रो. रणजीत कुमार भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here