Friday, October 30, 2026
Home Punjab लालपुरा ने हलका चब्बेवाल में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री ठंडल के...

लालपुरा ने हलका चब्बेवाल में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री ठंडल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा जिला रूपनगर के अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने हलका चब्बेवाल में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने कोट फतूही सर्कल के गांवों में चुनावी बैठकें कीं।

Advertisements

बैठकों के दौरान अजयवीर सिंह लालपुरा ने कहा कि पंजाब के लोग अब राज्य के भले के लिए भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए उत्साहित हैं, जिस कारण लोगों की ओर से उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल के उम्मीदवार और लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल हलके के हर परिवार में प्रिय हैं।

लालपुरा ने कहा कि लोग उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का मन बना चुके हैं और 2027 के लिए नींव रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है, जिसने किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और भविष्य में भी यह जारी रहेगा।

लालपुरा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य के हितों के लिए भाजपा को पंजाब में भी सत्ता में लाया जाए। उन्होंने हरियाणा के वोटरों की तारीफ करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने भाजपा को वोट दिया और आज भाजपा सरकार ने रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और केंद्रीय योजनाओं पर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से काम शुरू कर दिया है।

लालपुरा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया और कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री पंजाब में शासन कर रहा है। अरविंद केजरीवाल यह तय करते हैं कि पंजाब में किसकी नियुक्ति होनी चाहिए। इसके अलावा, राज्यसभा की सीटों पर भी दिल्ली के लोग जा कर बैठते हैं, तो ऐसे में यह कैसी ‘पावर’ की बात की जा रही है? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हर तरीके से पंजाब के साथ धोखा किया है और केजरीवाल को चमकाने के लिए पंजाब का पैसा खर्च किया जा रहा है।

लालपुरा ने यह भी कहा कि उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है और अब सभी भा.ज.पा. कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 में पार्टी की जीत को यकीनी बनाने के लिए मैदान में डट चुके हैं। इस मौके पर उनके साथ भा.ज.पा. उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल, भाजपा रूपनगर मंडल के अध्यक्ष जगदीश चंद्र काजला, अमनप्रीत सिंह काबड़वाल (युवा अध्यक्ष), सुरिंदरपाल सेठी, नवांशहर भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष राजविंदर सिंह लक्की सहित बड़ी संख्या में भा.ज.पा. कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here