
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का चौथा दिन बहुत शानदार तरीके से संपूर्ण हुआ। हमारे वार्षिक समारोह ल्यूमिना (प्रकाशित करना) के चौथे दिन दूसरी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। दूसरी कक्षा का विषय था- जीवंतता। जिसका अर्थ है- ऊर्जा से भरपूर। छात्रों ने अपने कार्यक्रम में अपने विषय को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत करते हुए सामाजिक विषमताओं को व्यक्त करते हुए वातावरण के प्रति इंसान की अज्ञानता ,सोशल मीडिया का दुरुपयोग, मोबाइल की लत इत्यादि को प्रस्तुत किया। ताकि समाज में जागरूकता आ सके।

राजेश कुमार गुप्ता (क्षेत्रीय अधिकारी सीबीएसई ) मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित हुए। स्कूल मैनेजमेंट सूबा भूपिंदर सिंह व गुणवंत कौर और स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर और उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ाया। छात्रों और उनके अभिभावकों को कुछ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जो कि इस प्रकार है :शैक्षणिक परिणाम: उत्कृष्ट अकादमी पुरस्कार जिसमें प्रथम स्थान गुरकीरत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह, दूसरा स्थान मनमीत सिंह पुत्र अमनदीप सिंह, तीसरा स्थान रिहाना विनायक पुत्री विक्की विनायक और समरजोत सिंह पुत्र नवजोत सिंह ,चौथा स्थान तरनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, पांचवा स्थान विराज सिंह पुत्र तेजस्विंदर सिंह को दिया गया । खेल पुरस्कार जसकीरत कौर पुत्री गुरवीर सिंह को दिया गया।
कक्षा का सबसे मददगार बच्चा पुरस्कार जश्नप्रीत कौर पुत्री गगनदीप सिंह को दिया गया। बहुमुखी छात्र पुरस्कार ईशानवीर सिंह पुत्र चरणजीत सिंह को दिया गया।माता-पिता को प्रोत्साहित करते हुए अगमप्रीत सिंह के पिता करनैल सिंह को दिया गया। श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता जी ने सबको नई शिक्षा नीति 2020 और छात्रों के लिए ‘परख’ टेस्ट के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों के लिए बोला कि वह बहुत आगे तक जा सकते हैं। उन्होंने सभी माता-पिता से कहा कि उन्हें अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए, चाहे वह स्कूल लेकर आने – जाने का समय हो या कोई और समय। बच्चों से बात करें ताकि वे अपने दिल की बात अपने माता-पिता को बताएं और खुश रहना सिखे।
फिर उन्होंने कहा कि अध्यापक बच्चों को जो सिखा रहे हैं वह उनके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्कूल मैनेजमेंट सूबा भूपिंदर सिंह ने कहा कि हर छात्र में भरपूर ऊर्जा होती है उनकी ऊर्जा को सही दिशा देना ही हमारे स्कूल का उद्देश्य है। स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ते हुए सबको बताया कि हमारे स्कूल में रसोई उद्यान, रोबोटिक्स प्रयोगशाला इत्यादि हैं। हमारा स्कूल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में गया और आगे बढ़ रहा है। उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने कहा कि हमारा आज का विषय हमारे बचपन की याद दिलाता है। और हमें वही ताजगी जो हमें जीने के लिए जरूरी है उसे भर देगा। और आज हमारे बच्चे इसी ताजगी और खुशी के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।












