Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान की हुई घर वापसी, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी...

पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान की हुई घर वापसी, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कांग्रेस में करवाया शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हलका चब्बेवाल में उपचुनाव के चलते कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार जोरों से जारी है। जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरनजीत सिंह चन्नी के चब्बेवाल में तूफानी दौरे जारी है। इस कड़ी के तहत कांग्रेस को उस समय और मजबूती मिली जब पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान को श्री चन्नी ने घर वापसी करवाते हुए कांग्रेस में पून: शामिल करवाया।

Advertisements

इस मौके पर श्री चन्नी ने कहा कि मोहन लाल पहलवान होशियारपुर के वशिष्ठ लोगों में शामिल है तथा उनके कांग्रेस के घर वापसी से पार्टी उम्मीदवार को और मजबूती मिली है। इस दौरान श्री पहलवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी उनके पुराने साथी है तथा वह उनकी बात नहीं टाल सकते, इसके इलावा पंजाब के मौजूदा हालातों को देखते हुए उन्हें लगा कि इस समय कांग्रेस ही पंजाब एवं पंजाबियों के हितों की रक्षा कर सकती है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here