Tuesday, October 27, 2026
Home Latest पेद्दापल्ली में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द

पेद्दापल्ली में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द

तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा राघवपुरम और रामागुंडम के बीच हुआ। मालगाड़ी लोहे की कोइल लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रही थी। जिसके कारण  37 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। अन्य कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, डायवर्ट या रीशेड्यूल कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और बहाली का काम जारी है।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने त्वरित जांच शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह हादसा तकनीकी समस्या के कारण हुआ हो सकता है। प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसे हादसों से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। रेलवे की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो और ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here