Wednesday, October 21, 2026
Home Latest NASA ने चंद्रमा पर Oxygen गैस पाइपलाइन बिछाने की बनाई योजना

NASA ने चंद्रमा पर Oxygen गैस पाइपलाइन बिछाने की बनाई योजना

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। वैज्ञानिक हमेशा ही अपनी खोजो और कार्यों से लोगों को हैरान कर देते है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा है। नासा ने अपने इस नए प्रोजेक्ट को आर्टेमिस नाम दिया है। नासा आर्टेमिस प्रोजेक्ट के तहत ही लूनर साउथ पोल ऑक्सीजन पाइपलाइन (L-SPOP) बिछाएगा, जिसका उद्देश्य आर्टेमिस प्रोजेक्ट के लिए चंद्रमा की सतह में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।

Advertisements

नासा ने चांद की रेगोलिथ से ऑक्सीजन और चांद की बर्फ से पानी निकालने की तकनीक विकसित करने में इन्वेस्टमेंट कर दिया है और अब नासा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में निवेश करेगा। साल 2026 तक नासा आर्टेमिस प्रोजेक्ट के तहत गैस पाइपलाइन मिशन को पूरा करने का लक्ष्य तय सकता है। नासा ने 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की कल्पना की है। L-SPOP के तहत नासा चंद्रमा की रेगोलिथ से पैदा हुई धातुओं का उपयोग करके रोबोट बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here