
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अशोक चक्र हाल में एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पेंशनरों/ फैमिली पेंशनरों की ओर से प्राप्त शिकायतों का निपटारा करने के लिए पेंशनर अदालत लगाई जाएगी।

एस.डी.एम. होशियारपुर ने बताया कि इस दौरान अलग-अलग विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की ओर से प्राप्त हुई शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को पेंशनर/फैमिली पेंशनर निजी स्तर पर उपरोक्त स्थान पर सबूत सहित लिखित दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकते हैं।












