Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir डल झील के आबी गुरपोरा इलाके में लगी आग, 12 इमारतें हुई...

डल झील के आबी गुरपोरा इलाके में लगी आग, 12 इमारतें हुई राख

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। डल झील के आबी गुरपोरा इलाके में भीषण आग लगने से 12 से अधिक इमारतें जलकर राख हो गईं हैं। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू डाला गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए एक किलोमीटर तक पाइप बिछाने पड़े।

Advertisements

जडीबल से विधायक तनवीर सादिक ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। प्रभावित निवासियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here