Saturday, October 17, 2026
Home Crime अनाधिकृत पत्रकारों द्वारा परेशान करने से ढाबा मालिक को आया अटैक, हुई...

अनाधिकृत पत्रकारों द्वारा परेशान करने से ढाबा मालिक को आया अटैक, हुई मौ-त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। अनाधिकृत पत्रकारों द्वारा परेशान किए जाने के लिए एक ढाबा मालिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी बाग रोड स्थित एक ढाबा में गत दिवस खाने में सुंडी निकल गई, जिसके बाद एक हिंदू नेता द्वारा खूब हंगामा किया गया। वहीं मौके पर पहुंचे मोबाइल वाले पत्रकारों (अनाधिकृत पत्रकार) द्वारा भी उनसे कई तरह के सवाल किए गए, जिससे वह काफी परेशान हो गया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि ढाबा मालिक इतना परेशान हो गए कि घर जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। ढाबा मालिक सुराजगंज का रहने वाला था। पारिवारिक सदस्यों ने पत्रकारों के खिलाफ शिकायत देने का फैसला किया, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम की बात कहीं तो परिवार वाले नहीं माने। लोगों का कहना है कि ऐसे नकली पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here