Monday, October 5, 2026
Home Himachal एनएच निर्माण की लापरवाही, लोगों पर पड़ रही भारी

एनएच निर्माण की लापरवाही, लोगों पर पड़ रही भारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नेशनल हाइवे नंबर-3 के निर्माण कार्य में लापरवाही का खामियाजा महाड़े गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। निर्माण के दौरान नाली टूटने से पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गांव के करीब 20 घरों के लोग परेशान हैं। यह पानी न केवल आवाजाही में बाधा बन रहा है, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के लिए खतरा भी पैदा कर रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं।

Advertisements

रास्ते पर फिसलकर घायल हो रहे लोग

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर लगातार बह रहे पानी के कारण स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए आना जाना मुश्किल हो गया है। कई लोग इस पानी की वजह से फिसलकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार निर्माण कंपनी से इस बारे में शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

नहीं सुन रही निर्माण कंपनी

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाइवे निर्माण कंपनी का वाटर विंग उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायतों के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। इस लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोग प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

जलशक्ति विभाग ने दिलाया भरोसा

इस मामले पर जलशक्ति विभाग के बारी मंदिर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि निर्माण कंपनी को टूटी नाली की मरम्मत करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here