Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur दिल्ली की टीम ने जीता ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामैंट का पहला मैच

दिल्ली की टीम ने जीता ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामैंट का पहला मैच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिस्सेबल वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से तीसरा ब्लाइंड टी-20 तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन का शुभारंभ विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन लत्ता सैनी भी विशेष तौर से मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने सोसायटी को इस आयोजन के लिए बधाई दी और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisements

विधायक जिम्पा ने करवाई टूर्नामैंट की शुरुआत और सोसायटी को दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

इस दौरान सोसायटी के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि टूर्नामैंट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब की टीमें भाग ले रही हैं तथा आज खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश व दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें उसने 169 रन बनाए, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम मात्र 141 रन ही बना पाई व दिल्ली की टीम ने यह मैच जीत लिया।

उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए मैच करवाने के उद्देश्य एवं डिस्सैबल पर्सनस की समस्याओं संबंधी बताया तथा कहा कि वह लोग भले ही शारीरिक तौर पर कमजोर जरुर हैं लेकिन उनके हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं और इसका उदाहरण मैच में खेल रहे खिलाड़ियों को देखकर मिल जाता है। इस अवसर पर सोसायटी की सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष राज कुमार, पवन कुमार, गुरप्रीत व प्रभजोत सिंह (मैच रैफरी), के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here