
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतकों की पहचान डा. अनिरुद्ध वर्मा, डा. संतोष कुमार मौर्य, डा. जयवीर सिंह, डा. अरुण कुमार, डा. नरदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे और जब वह लोग शादी से वापस लौट रहे थे कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 5 डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायल को ईलाज़ के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती करवा दिया है और उसका ईलाज़ चल रहा है। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












