Sunday, October 11, 2026
Home Latest अमृतसर के गुरबख्श नगर में हुआ धमाका, लोगों में सहम का माहौल

अमृतसर के गुरबख्श नगर में हुआ धमाका, लोगों में सहम का माहौल

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर के गुरबख्श नगर में धमाका होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरबख्श के नजदीक गत रात्रि करीब 3 बजे जबरदस्त धमाका हुआ। जहां धमाका हुआ उसके एक तरफ मंदिर और दूसरी तरफ दरगाह है। ये इलाका काफी व्यस्त है। वहीं लोगों का कहना है कि इस धमाके दौरान उनके घरों की खिड़कियों के शीश तक हिल गए। 

Advertisements

धमाके कि आवाज से पूरा इलाका सहम गया। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। घटना की सुचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here