Tuesday, October 20, 2026
Home Latest पर्यटन में अनेक व्‍यक्तियों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है:...

पर्यटन में अनेक व्‍यक्तियों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पर्यटन में अनेक लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है। उन्‍होंने कहा कि सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक लोग अतुल्य भारत के आश्चर्यचकित करने वाले अनुभवों का आनंद ले सकें।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की एक्स पर की गई पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए श्री मोदी ने कहा:

“पर्यटन में कई लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है। हमारी सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक लोग #अतुल्यभारत के आश्चर्यचकित करने वाले अनुभवों का आनंद ले सकें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here